बरगढ़: बारिश ने खोली बस स्टैंड की बदहाली, जलजमाव-कीचड़ से राहगीर परेशान; पीसीसी सड़क निर्माण की मांग तेज
गढ़वा जिले के बड़गड़ मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड परिसर में गुरुवार की बारिश के बाद जलजमाव और कीचड़ की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। इससे यात्रियों, राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन का खतरा बना हुआ है