हरिहरगंज: हरिहरगंज नपं द्वारा सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच,कबाड़ से कला प्रदर्शनी में,बेहतर प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत
हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार के दोपहर 2:00 बजे स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए सिंगल विंडो हेल्थ चेक-अप कैंप लगाया गया। इसमें सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच के साथ सुरक्षा किट का वितरण किया गया। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील रवि आदि शामिल थे।