उतरौला: उतरौला तहसील के थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध एवं सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक
12 जनवरी रविवार दोपहर 2:00 बजे उतरौला तहसील के विभिन्न थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा महिलाओं छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में बताते हुए उसके बचाव के बारे में जागरूक किया गया। किसी अनजान लिंक को ना ओपन करने एवं अनजान काल को ना रिसीव करने की बात कही गई। किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने को कहा गया।