गुन्नौर: गांव फैजपुर निवासी छात्र ने दबंगों पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी प्रमोद कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर लगातार उत्पीड़न झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रमोद कुमार ने बताया कि वह स्वामी विवेकानंद लो कॉलेज में विधि का छात्र है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग आए दिन उसे घेरकर धमकाते हैं।