कोईलवर: कोईलवर में नो एंट्री और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का पर्दाफाश करता एक वीडियो वायरल
कोईलवर में इन दिनों बक्सर पटना फोरलेन कोईलवर थाना क्षेत्र एरिया में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन कर नो एंट्री में प्रवेश करने तथा नप पार्किंग में खड़े वाहनों का पोल खोलता एक वीडियो वायरल। वायरल वीडियो रविवार की शाम 7:30 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो में जाम, नो एंट्री और डिवाइडर क्रॉस करने के कारणो का पर्दाफाश किया जा रहा है।