जतारा: दिगौड़ा के चैनपुरा में घर के आंगन में रखी बाइक जलकर हुई खाक, परिजनों ने बताया अज्ञात कारणों से लगी आग
दिगौड़ा के चैनपुरा मुहल्ले में घर के आंगन में रखी बाइक जलकर हुई खाक, परिजनों ने बताया अज्ञात कारणों से लगी बाइक में आग। दिगौड़ा कस्बा के चैनपुरा मुहल्ले में शुक्रवार की रात को अज्ञात कारणों से घर के आंगन में रखी बाइक में आग लग गई। इस घटना में बाइक जलकर खाक हो गई। फरियादी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।