इंदौर: शहर के 4 थाना क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Feb 10, 2025 इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और नकबजनी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छतरीपुरा और हातोद के रहने वाले संदीप, भूपेंद्र उर्फ भूरा और सुनील शामिल हैं। जिसमें आरोपी संदीप पर 26, भूपेंद्र उर्फ भूरा पर 11 मामले और सुनील पर 3 प्रकरण चोरी और नकबजनी के दर्ज हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।