इंदौर: तेजाजी नगर और राजेंद्र नगर स्थित दो अलग-अलग स्कूलों को मिली मानव बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
Indore, Indore | Feb 10, 2025 इंदौर के तेजाजी नगर और राजेंद्र नगर के दो स्कूलों को मानव बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने जांच कर रही है। दोनों स्कूलों को यह धमकी भरे मेल एक ही ईमेल आईडी से भेजे गए थे। धमकी देने वाले मेल एनडीपीएस स्कूल और आईपीएस स्कूल को भेजे गए थे। मेल में दोनों स्कूलों को मानव बम से उड़ने की धमकी दी थी, जिसके बाद दोनों स्कूलों में परीक्षा निरस्त कर दी थी।