इंदौर: खजराना इलाके में पति ने पत्नी को अनपढ़ व जाहिल बोलकर दिया 3 तलाक; कहा- मैं पढ़ा लिखा हूँ, मेरा जो मन चाहेगा वो करूंगा
Indore, Indore | Feb 10, 2025 इंदौर के खजराना इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को अनपढ़ और जाहिल बोलकर तीन तलाक दे दिया। आरोपी आदिल खिलजी ने अपनी पत्नी से कहा कि तू जाहिल और अनपढ़ है, मैं पढ़ा-लिखा हूं, मेरा जो मन चाहेगा वो करूंगा। इसके अलावा, आरोपी आदिल के माता-पिता भी पीड़िता को दहेज के लिए परेशान करते थे। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।