इंदौर: नवलखा में अवैध बस पार्किंग पर कलेक्टर ने RTO को सख़्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
Indore, Indore | Feb 10, 2025 इंदौर में शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध तरीके से खड़ी की जा रही बसों के खिलाफ कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आरटीओ को अवैध बस पार्किंग पर कड़ी निगरानी रखने और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिसमें नवलखा बस स्टैंड के आसपास तो कार्रवाई पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन अब शहर के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।