गुना नगर: राधा कॉलोनी में आइसक्रीम विक्रेता पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
गुना कोतवाली थाना के राधा कॉलोनी में आइसक्रीम बेचने वाले पर चाकू से हमला हो गया। 23 अप्रैल को जिला अस्पताल में घायल कैलाश कुशवाहा निवासी बांसखेड़ी ने कहा, 22 अप्रैल की देर शाम को राधा कॉलोनी में आइसक्रीम बेच रहा था। एक शख्स आया आइसक्रीम मांगी, गालियां दी। विरोध करने पर पेट और गार्डन में चाकू मार दिए। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है, थाना में शिकायत की है।