मिर्ज़ापुर: धर्म परिवर्तन के लिए पैसा व लालच देकर प्रलोभन देने वाले अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पर वादी आनंद दुबे निवासी कुरकुटिया द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध धर्म विशेष का प्रचार करने के बहाने गांव के भोले भाले लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में लिखित तहरीर दी उसी कड़ी में गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे उप निरीक्षक शीतलु राम पुलिस टीम द्वारा कोतवाली देहात के लेडू चर्च के पास से अभियुक्त संजय कुमार को गिरफ्तार किया