मिर्ज़ापुर: कोहरे की घनी चादर ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, शीतलहर में अलाव बना सहारा, तापमान लुढ़का
कोहरे की घनी चादर ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। हाईवे पर विजिबिलिटी भी लगभग शून्य है। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। लोग अपने वाहन को संभालते हुए चला रहे हैं। वहीं ठंड हवा और शीतल लहर से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया है। रेलवे स्टेशन के बाहर लोग अलाव तापते नजर आए। कोहरे के कारण दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।