मिर्ज़ापुर: परमानपुर गौरा गांव के पीड़ित ने लेखपाल और कानूनगो पर बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के गलत पैमाइश का लगाया आरोप
सदर तहसील के परमानपुर गौरा गांव के सुभाष पांडेय समेत अन्य लोगों ने लेखपाल और कानूनगो पर बगैर किसी सक्षम अधिकारी के आदेश पर पैमाइश करने का आरोप लगाया है। एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि 6 दिसंबर को परिवार के साथ वह प्रयागराज गए थे, इस दौरान लेखपाल और कानूनगो दोनों पहुंचकर नापी कर दी। इसकी सूचना भी नहीं दी गई।