मिर्ज़ापुर: छीतपुर गांव में बुजुर्ग महिला की मौत, भाई ने बड़े भाई पर गला घोटने का लगाया आरोप, शव का कराया पोस्टमार्टम
देहात कोतवाली क्षेत्र के छीतपुर गांव में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद भाई ने अपने बड़े भाई पर गला घोटने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर रामलाल ने बताया कि वह चार भाई हैं।जिनमें से एक भाई राम अवतार मौर्य ने मां को गला घोटने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।मृतक बुजुर्ग महिला लगभग 100 साल की थी।