बिछिया: बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त!
थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 29 मई शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बिछिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंजारी घाट में नाकाबंदी कर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 51 बीबी 1219 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 300 क्वार्टर देशी प्लेन शराब,125 क्वार्टर गोवा शराब, 24 बीयर बोतलें और 24 बीयर केन जब्त की