गढ़ी: गढ़ी के रामद्वारे में बिराजे रामलला, हर्षोल्लास के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
Garhi, Banswara | May 10, 2026 गढ़ी के राम द्वारा स्थित नवनिर्मित राम मंदिर की दो दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा का समापन और पूर्णाहुति रविवार को धूमधाम से संपन्न हुई। पूरे कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद देर शाम महाआरती, दीपोत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।