कोडरमा: कोडरमा थाना के पास गुमटी से गल्ले की चोरी, दूसरी गुमटी में भी चोरी का प्रयास
कोडरमा थाना के समीप स्थित एक गुमटी में चोरों के द्वारा लॉक हैंडल के साथ छेड़छाड़ कर गुमटी के भीतर से गल्ले की चोरी कर ली। गुमटी के मालिक संजय दास ने बताया कि उनका गुमटी चार दिनों से बंद थी। सोमवार को जब वह गुमटी खोलने पहुंचे तो देखा कि गुमटी के हैंडल को तोड़कर गुमटी के भीतर रखें गल्ले का डब्बा कर लेकर चोर फरार हो गया है। जिसमें करीब चार सौ रुपए थे।