गोगुंदा में मंगलवार को उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें मेवाड़ी साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में एसडीएम शुभम भैसारे ने कहा कि गोगुंदा उनके प्रशासनिक जीवन की पहली पोस्टिंग रही, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने, मेहनत करने और किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानने का संदेश दिया।