रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी
रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला रविवार अपराह्न 4:30 में सामने आया है। पीड़िता की मां ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में राखी देवी ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक अपने साथ लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।