प्रतापगढ़: विसाई तिलोकपुर के ग्रामीणों ने पुल निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विसाई तिलोकपुर में सईं नदी पुल निर्माण में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 3 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सेतु निगम के अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा मानक विहीन कार्य किया जा रहा है और पुल की अप्रोच सड़क गलत तरीके से बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण की मांग की है।