पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाना क्षेत्र से चोरी के ऑटो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
कंकड़बाग थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान रविवार को एक चोरी का ऑटो बरामद किया गया। सोमवार दोपहर 3:36 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि चोरी का एक ऑटो बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।