एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद शहजाद उर्फ सोनू शाह उर्फ़ छोटे ओवैसी को जिला सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई। बुधवार की दोपहर एक बजे बहेरी स्थित कार्यालय में उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम ने दी है। पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान व जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान ने उन्हें पार्टी टोपी व गमछा पहना कर सम्मानित किया।