डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी के पास सड़क दुर्घटना, एक युवक गंभीर रूप से घायल, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया
Dumraon, Buxar | Feb 15, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शनिवार की दोपहर 12 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार बरेली निवासी आजम खान दानापुर में चप्पल जूता बेचता है। शनिवार को एक ही बाइक पर वह अपनी पत्नी सबा, अपने भाई दानिश खान और अपने 2 वर्षीय पुत्र अजमल खान के साथ बाइक से बक्सर जा रहा था।