गुना नगर: बरबटपुरा की राजा कॉलोनी में घर में बने गड्ढे में डूबने से महिला की हुई मौत, जांच में जुटी कैंट थाना पुलिस
गुना में कैंट थाना के बरबटपुरा राजा कॉलोनी में 30 अगस्त की सुबह घर में ही बने 4 से 5 फीट के गड्ढे में डूबने से मृतक रानी कडेरा की मौत हो गई। मृतक महिला के भतीजे ने बताया पति ट्रक ड्राइवर है। गाड़ी पर गए थे। दो छोटे बच्चे है। महिला गड्ढे में डूबी मिली है। पड़ोसियों ने बताया महिला मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी। कैंट पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।