हाथरस: मथुरा रोड मधुगड़ी के पास एक युवक के साथ कई लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड मधुगड़ी के पास बीती रात एक युवक के साथ कई लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।