हाथरस: गाय को टक्कर मारकर भाग रहे छोटा हाथी टेंपो चालक को पब्लिक ने देररात श्रीराम हॉस्पिटल के सामने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा
जनपद हाथरस की हाथरस गेट क्षेत्र के लेबर कॉलोनी पर बीती देररात एक छोटा हाथी टेंपो ने गाय को टक्कर मार दी। चालक टेंपो लेकर भागने लगा तो पब्लिक ने पीछा करते हुए अलीगढ़ रोड श्री राम हॉस्पिटल के सामने छोटा हाथी टेंपो को पकड़ लिया। पब्लिक में मौजूद कुछ लोगों ने गाय को टक्कर मारकर भागने वाले छोटा हाथी टेंपो चालक को पकड़कर हंगामा करते हुए चालक के साथ मारपीट कर दी।