हाथरस: गांव गुरसौटी में बच्चों के विवाद में एक शख्स ने एक युवक एक महिला के साथ जमकर की मारपीट, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
हाथरस के गांव गुरसौटी में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद परिवार के एक शख्स ने घर में घुसकर एक युवक और एक महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शख्स द्वारा की गई मारपीट से युवक की आंख में चोट लग गई। महिला ने बताया कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है। युवक को गंभीर हालत में बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।