हाथरस: गांव टीपरस में आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर टूटने से महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हुई घायल अस्पताल में उपचार जारी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव टीपरस में आज दिन शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर टूटने से महिला कार्यकर्ती के ऊपर गिर गया! जिससे महिला शशि वाला गंभीर रूप से घायल हो गई! इस घटना को देखकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई! ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस की से जिला अस्पताल लाया गया जिसका उपचार डाक्टरों द्वारा जारी है!