हाथरस: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र अक्रूर इंटर कॉलेज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल रहा तैनात
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अक्रूर इंटर कॉलेज पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाये गए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम दिखाई दिए, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक ने मय पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र पर बारीकी से चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया ।