सकलडीहा: मारूफपुर के पास गंगा किनारे छापेमारी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बलुआ थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। चकिया बिहारी मिश्र गांव से चोरी हुए 2 ट्रैक्टर व 1 ट्रॉली मारूफपुर के पास गंगा किनारे से बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी गाजीपुर निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।