बक्सर: एसपी के निर्देश पर बक्सर के औद्योगिक थाने में गुंडा परेड का आयोजन किया गया
Buxar, Buxar | Jul 23, 2025 जिले में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर बक्सर स्थित औद्योगिक थाना में गूंडा परेड का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत चिन्हित किए गए आपराधिक प्रवृत्ति के दर्जनों असामाजिक तत्वों को थाने में उपस्थित कर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई। परेड के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।