बदायूं: उझानी के सराय स्वाले गांव में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Nov 28, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला चौकी क्षेत्रांतर्गत सराय स्वाले गांव में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के 70 वर्षीय विशेष्वर पुरी पुत्र द्वारका पुरी व दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय चमनपुरी पुत्र विशम्भर पुरी घायल हो गए । पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।