आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की मनाई गई 134वीं जयंती
आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 134वीं मनाई गई। इस अवसर पर DM विशाल भारद्वाज ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त किया तथा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि विश्व के अनूठे स्वतंत्रता संग्राम में डॉक्टर साहब ने बहुमूल्य योगदान दिया था।