पीरो: डुमरिया में आम तोड़ने के विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
Piro, Bhojpur | Jun 7, 2026 चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल युवक की पहचान डुमरिया गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है।