महोबा: जनपद महोबा पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, यातायात नियमों के उल्लंघन पर की प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई
Mahoba, Mahoba | Apr 28, 2026 प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर फोकस करते हुए नई उम्र के चालकों, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।