मोठ: मोंठ कस्बे में एक दिन से लापता युवक की तलाश में जुटा परिवार, पुलिस को भी दी सूचना
Moth, Jhansi | Jun 5, 2026 झांसी के मोंठ कस्बा स्थित खुशीपुरा मोहल्ला निवासी रमन पुत्र मातादीन शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को रमन के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 9696647728 पर सूचना दें तथा नजदीकी पुलिस थाने को भी अवगत कराएं।