बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM ने लगाया जनता दरबार, 46 आवेदन हुए प्राप्त
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को रखा.