चैतीपीपर गोलीकांड पर आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन
जहानाबाद जिले के घोषी थाना कांड संख्या-337/26 में बालू उठाव को लेकर चैतीपीपर और गिन्जी गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आईजी ने जांच टीम को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार सघन छापेमारी में जुटी हुई हैं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जहानाबाद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घोषी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों में व्याप्त दहशत को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
👉 पुलिस का दावा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।
#Jahanabad #Ghosi #Chaitipipar #BaluVivad #FiringCase #VikasVaibhav #BiharPolice #JahanabadLive