निर्मली: निर्मली शहर में बैंक ऑफ इंडिया के पास फोटो स्टूडियो पर प्रशासन और पुलिस की छापेमारी, इलाके में हड़कंप
Nirmali, Supaul | Apr 18, 2026 निर्मली शहर में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप एक फोटो स्टूडियो पर शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा और साइबर डीएसपी गौरव गुप्ता ने किया। टीम करीब पांच गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची और स्टूडियो को चारों ओर से घेरकर गहन तलाशी ली। छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण जब