#बालाघाट
सेवा संकल्प अभियान के तहत लालपुर में पौधारोपण
जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने रोपे पीपल, आम और नीम के पौधे
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड वारासिवनी द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लालपुर के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीपल, आम एवं नीम के पौधे रोपे गए।
विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत ने कहा कि जन अभियान परिषद से जुड़ी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा गांवों में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वर्षा ऋतु में नियमित रूप से पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल पौधारोपण के लिए अनुकूल समय है, क्योंकि इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में अपेक्षाकृत आसानी होती है।
उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह हम अपनी मां से प्रेम करते हैं, उसी भावना के साथ भारत माता को हरियाली की चुनरी पहनाने का संकल्प भी सभी को लेना चाहिए।
पौधारोपण कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत, परामर्शदाता सत्यवती नगपुरे, सरपंच सुभाष झाड़ेकर, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुस्कान माहुरकर, दिव्या पटले, विकास बिसेन, निकिता नगपुरे, मासूम कटरे, लाली चौहान, अविनाश पांडे, झामसिंग बिसेन, चंदन लाल ठाकरे, चिंतामण टेंभरे, शिवदास राहंगडाले, चित्रसेन नगपुरे, विराज गौतम एवं प्रकाश चिचखेड़े सहित अन्य ग्रामीणों ने सहभागिता की।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #gaddeptmp
59 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026