बालाघाट के पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में नवनिर्मित मेस का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 106 छात्रावासों में वर्चुअली किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश के 106 जिला स्तरीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावासों में नवनिर्मित मेस का वर्चुअली शुभारंभ किया। इन मेस का निर्माण 8 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित रहीं।
भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बालाघाट के पोस्ट मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावास में विद्यार्थियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा देखा गया। नवनिर्मित मेस सुविधा शुरू होने से छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को भोजन व्यवस्था के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। बालाघाट जिले में इस सुविधा का लाभ 100 सीटर पिछड़ा वर्ग बाल�
64 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026