बांसवाड़ा: राज तालाब थाना क्षेत्र के शाही दरवाजा पृथ्वीगंज के पास जुआ पर्ची काटते एक व्यक्ति को पुलिस ने डिटेन किया
पृथ्वीगंज शाही दरवाजा के पास दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान रशिद अली पुत्र मोहम्मद हबीब अली निवासी गौरख ईमली मस्जिद के पास के रूप में हुई है,जिसे मौके से डिटेन किया गया।राज तालाब थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार जिले में जुआ और सट्टे पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।