बक्सर: इटाढ़ी बाजार में ढाई साल पहले रुका बाल विवाह, अब शादी में मिला तोहफा
Buxar, Buxar | Nov 21, 2024 गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा के तहत इटाढ़ी निवासी हनुमान प्रसाद की लड़की को शादी के लिए सहायता दी गई. 11 हजार रुपये आर्थिक सहायता के साथ ही रेडक्रॉस सोसाइटी बक्सर के द्वारा आर्थिक मदद के रूप में 5100 रुपये और लड़की के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री दी गई.