Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

अररिया, 26 जून 2026 पर्यवेक्षण गृह, अररिया में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पर्यवेक्षण गृह, अररिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई (ADCP) अररिया श्री शम्भू कुमार रजक द्वारा बच्चों एवं कर्मियों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, भविष्य और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से नशे से हमेशा दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने, शिक्षा पर ध्यान देने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "नशामुक्त युवा ही सशक्त भारत की पहचान हैं।" कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षण गृह में आवासित सभी बच्चों को नशा न करने, किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली। इस अवसर पर पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से वरिष्ठ अधिवक्ता, किशोर न्याय परिषद की सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवन के लिए प्रेरित करना था। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

43 views | Araria, Bihar | Jun 26, 2026

MORE NEWS