कोरांव: नगर पंचायत कोरांव में बिना अनुमति के तोड़ी गई पीडब्ल्यूडी विभाग की पुलिया, 24 घंटे से आवागमन बाधित, लोग परेशान
नगर पंचायत कोरांव में नगर पंचायत प्रशासन और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भारतगंज वाया कोरांव प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर कोरांव बाजार में बनी नहर पुलिया को बिना अनुमति के तोड़ दिया गया। इससे मुख्य मार्ग पर 24 घंटे से अधिक समय से आवागमन बाधित है। सड़क बाधित होने के कारण ट्रक चालकों को सड़क पर ही रात बिताने और भोजन करने को मजबूर होना पड़ा।