ग्वालियर गिर्द: एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने महिला को गोली मारी, बचाने आए देवर को भी किया घायल
ग्वालियर के मोतीझील स्थित कृष्णा नगर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम देखने को मिला। सिरफिरे युवक जगदीप सिंह ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। महिला को बचाने पहुंचे उसके देवर को भी आरोपी ने निशाना बनाया। घटना मंगलवार शाम की है, जबकि मामले की जानकारी रात करीब 9 बजे सामने आई। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।