सहावर: अमापुर के राधा कृष्ण मंदिर में विहिप और बजरंग दल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
अमांपुर। विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के सेवा सप्ताह के के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल अमांपुर के द्वारा शनिवार को सेवा सप्ताह के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर कस्बे के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने शुगर, ब्लड प्रेशर, मलेरिया आदि की जांच की और रोगियों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया।