अशोक नगर: अशोकनगर में बुलेट का आतंक खत्म,मोडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अशोकनगर में तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली बुलेट बाइक पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 8 बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की, जिसमें एक बाइक पर मोडिफाइड साइलेंसर मिला। पुलिस ने तत्काल चालानी कार्रवाई करते हुए साइलेंसर जब्त कर लिया। जांच के दौरान एक बाइक पर बिना अनुमति ‘पुलिस’ लिखा हुआ भी मिला, जिसे मौके पर हटवाया गया।