रायपुर थाने के दीवान सुनीलकुमार शर्मा ने बताया कि कलालखेड़ी निवासी कांता 32 पत्नी गोवर्धन नाथ दो जुलाई को कांता नींद से उठी और इसके बाद उसने चाय बनाई। इस दौरान कांता ने भूलवश, चाय में चूहे मारने की दवा डाल दी। इसके बाद कांता ने चाय पी तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया|